हरिद्वार,12 फरवरी (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 16 फरवरी को राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने देवपुरा स्थित मायापुर भवन में बैठक की। इसमें नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के आरोप लगाते हुए राजभवन घेराव में भागीदारी करने का आह्वान किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा राजभवन घेराव में कांग्रेसजन अहंकारी और दिशाहीन सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि 16 फरवरी का कार्यक्रम यह तय कर देगा कि प्रदेश से महिला, युवा और रोजगार विरोधी सरकार की विदाई तय है। राजबीर सिंह, महेश प्रताप राणा, ओपी चौहान, इरफान अंसारी, राजीव भार्गव और कैलाश भट्ट ने कहा कि राजभवन घेराव ऐतिहासिक होगा। जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने घेराव में महिलाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर पार्षद हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण, विकास सिंह, नितिन तेश्वर, अंकित चौहान, विजय प्रजापति, शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, उपेंद्र कुमार, विमल शर्मा, हिमांशु राजपूत, सुरेंद्र ठाकुर, शुभम जोशी, सुनील प्रजापति, शिवा लोधी, रचना शर्मा, ममता सिंह, जावेद खान, दिव्यांश अग्रवाल, आशीष प्रधान, आशीष भारद्वाज, अनिल ठाकुर, अज्जू खान, मोहन सिंह राणा, अरुण चौहान, वीरेंद्र भारद्वाज व उदित विद्याकुल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

