हरिद्वार,12 फरवरी (आरएनएस)। अभी फायर सीजन की औपचारिक शुरुआत नहीं हुई है और जंगलों में आग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। हरिद्वार रेंज के टिबड़ी से सटे जंगल में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। फरवरी माह में ही इस तरह की घटना सामने आना आने वाले महीनों के लिए चेतावनी माना जा रहा है। सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

