देहरादून,12 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली नगर क्षेत्र के त्यागी रोड पर दबंगों के एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाने और जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। पीडि़त राजू निवासी त्यागी रोड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सतीश अरोड़ा के कहने पर अंकित और अमन नामक युवक उनके घर में घुसे और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ देर बाद कई गाडिय़ों में भरकर आए हमलावरों ने घर का गेट और खिड़कियां तोड़ दीं। उन्होंने घर में मौजूद बेटी खुशी के साथ भी मारपीट की और वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल तोड़ दिया। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी दो गाडिय़ों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

