देहरादून,12 फरवरी (आरएनएस)। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में ग्राफिक एरा हिल के पास एक युवती को टक्कर मारने और विरोध करने पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। अर्चना मलासी निवासी प्रताप पीजी ने पुलिस को बताया कि वह सड़क किनारे खड़ी होकर रैपिडो का इंतजार कर रही थी। तभी वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जब अर्चना ने उसे रुकने के लिए कहा तो चालक ने गाली-गलौज करते हुए जानबूझकर गाड़ी का टायर उनके पैर पर चढ़ा दिया। जिससे उन्हें चोटें आईं। पीडि़ता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी भाग निकला। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

