बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म धुरंधर 2 में व्यस्त चल रहे हैं। दिसंबर, 2025 में आई धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद सीक्वल को लेकर लोगों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। 19 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए लोगों का क्रेज सोशल मीडिया पर देखने लायक है। इस बीच, रणवीर की एक और फिल्म अपने बजट को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही है जिसका नाम प्रलय है।
के मुताबिक, रणवीर अपनी अगली फिल्म प्रलय के लिए तैयार हो रहे हैं, जो एक हाई कॉन्सेप्ट जॉम्बी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। यह रणवीर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी, जिसका बजट कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पिंकविला से बातचीत में सूत्र ने बताया, रणवीर ने एक बैकएंड प्रॉफिट शेयरिंग डील की है और स्क्रिप्ट डेवलपमेंट से लेकर वीएफएक्स योजना तक हर चरण में शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रलय की शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है। धुरंधर की अपार सफलता के बाद फिल्म का बजट दर्शाता है कि निवेशक अभिनेता के नाम पर बड़ा निवेश करने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि इससे निश्चित रूप से मुनाफा होगा। अटकलें यह भी हैं कि इस फिल्म में रणवीर के साथ लोका चैप्टर 1: चंद्र में काम कर चुकीं कल्याणी प्रियदर्शन नजर आ सकती हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

