अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी सनी देओल-वरुण धवन स्टारर ‘बॉर्डर 2Ó बॉक्स ऑफिस पर थकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म जल्द ही अपनी रिलीज़ के चौथे हफ़्ते में एंटर करने वाली है उससे पहले इसने दमदार कलेक्शन कर लिया है. यहां तक कि तीसरे मंगलवार को इस फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए तगड़ी कमाई भी की. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे बुधवार को यानी 20वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘बॉर्डर 2Ó 1997 की आइकॉनिक वॉर ड्रामा बॉर्डर की सीक्वल है और इसमें दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं. बता दें कि 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई ‘बॉर्डर 2Ó रिपब्लिक डे की छुट्टी वाले हफ़्ते में दुनियाभर में रिलीज हुई थी और इसे ज़बरदस्त ओपनिंग मिली थी. पहले दिन फि़ल्म ने 30 करोड़ कमाए. इसके बाद रविवार को इसका कलेक्शन बढ़कर 54.5 करोड़ और फिर सोमवार को रिपब्लिक डे के मौके पर 59 करोड़ रुपये हो गया. इन शुरुआती आंकड़ों ने पहले हफ़्ते की अच्छी कमाई का माहौल बनाने में मदद की और इसने फर्स्ट वीक में 24.4 करोड़ की बटोर लिए. इसके बाद दूसरे हफ्ते की कमाई 70.15 करोड़ रुपये रही.
वहीं इसके बाद तीसरे हफ्ते में इसने तीसरे फ्राइडे 2.85 करोड़, तीसरे शनिवार 5.25 करोड़, तीसरे रविवार 7.25 करोड़, तीसरे सोमवार 2 करोड़ और तीसरे मंगलवार 2.5 करोड़ कमाए.
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2Ó ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2Ó की 20 दिनों की कुल कमाई अब 316 करोड़ रुपये हो गई है.
‘बॉर्डर 2Ó रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी ठीक कमाई कर रही है. इसने 20 दिनों में 315 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसकी नजरें 350 करोड़ पर टिकी हैं. इसके लिए इसे अभी उम्मीद है कि चौथे वीकेंड पर तेजी दिखाते हुए फिल्म ये आंकड़ा भी पार कर लेगी. हालांकि इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की ओ रोमियो भी रिलीज हो रही है. इस फिल्म के आने से ‘बॉर्डर 2Ó की कमाई पर काफी असर पड़ेगा और शोज भी कम हो जाएंगे. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘बॉर्डर 2Ó बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई और कर पाती है.
‘बॉर्डर 2Ó जिसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, ये जेपी दत्ता की 1997 की हिट बॉर्डर का सीक्वल है. मेन लीड कास्ट के अलावा, फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी हैं. इस वॉर ड्रामा को जे.पी. दत्ता की बेटी निधि दत्ता और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है.मेकर्स ने फिल्म की कमाई को ज़्यादा से ज़्यादा करने के लिए रिपब्लिक डे की छुट्टी वाले वीकेंड का फायदा उठाया. 199 मिनट की यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज़ हुई थी.
रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज फिल्म ‘मर्दानी 3Ó भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. रानी की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस के चलते ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है और इसकी कमाई शानदार रही है. फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3Ó ने दूसरे बुधवार को 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘मर्दानी 3Ó की 13 दिनों की कुल कमाई अब 39.80 करोड़ रुपये हो गई है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















