जबलपुर 13 Feb, (Rns) । आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के भोपाल जोनल कार्यालय ने आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जगदीश सरवटे की 11.81 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की गई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी जगदीश सरवटे मध्यप्रदेश के जबलपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ रहे हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच के दौरान सामने आई अचल संपत्तियों को प्रोविजनल रूप से अटैच किया गया है।
बताया जा रहा है कि अटैच की गई संपत्तियों में जमीन और अन्य अचल परिसंपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 11.81 करोड़ रुपये आंकी गई है।
ईडी द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच और तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मामले में आगे की जांच जारी है।

