रायपुर 13 Feb, (Rns) । राजधानी रायपुर में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। विधानसभा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा, प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण यह भीषण टक्कर हुई।

