रुड़की,13 फरवरी (आरएनएस)। खानपुर ब्लॉक मुख्यालय पर खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की ओर से ट्रैक सूट व जूते वितरित किए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपना लक्ष्य भी निर्धारित करना चाहिए तभी वह सही मंजिल पा सकते हैं। खानपुर ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष चौधरी ने कहा कि खानपुर क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र है। जिसके चलते बच्चों को सही सुविधा नहीं मिल पाती हैं और प्रतिभाओं का हनन होता है। इसलिए हमें उनके साथ देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को चाहिए कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा करें ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा का सही प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान हो। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी आशीष सिंगवान व अकाउंटेंट राजीव त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि खानपुर में छह विधानसभाओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जिसमें बच्चों के अंदर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की लगन लगी दिखाई पड़ी थी। उन्होंने कहा कि बच्चे लगातार स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं और वह दिन दूर नहीं है जब उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलेगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि बच्चों को कभी भी अपने मन में यह भावना पैदा नहीं करनी चाहिए कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं, बस मन के अंदर मंजिल को पाने की भावना पैदा करनी चाहिए। इस मौके पर पीआरडी कमांडर मदनपाल सिंह, विक्रांत, अभिनव, आयुषी, पूजा, विश्वजीत, वंदना, नकुल, निशांत, दीपक कुमार व आदि सहित अनेक बच्चे शामिल रहे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार ने 50 बच्चों को जूते व ट्रैक सूट वितरित किए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

