रुड़की,13 फरवरी (आरएनएस)। विधायक ममता राकेश ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक लोगों के भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार में महिलाओं में असुरक्षा, युवाओं की बेरोजगारी और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली आयोजित कर रही है। इस मौके नगर पंचायत भगवानपुर के अध्यक्ष गुलबहार, नगर अध्यक्ष सलीम अहमद, ब्लाक अध्यक्ष रुप चौधरी, फारुख प्रधान, जहीर त्यागी, हुसैन गौर, गय्यूर प्रधान, नासिर प्रवेज, शाहनवाज प्रधान, मांगेराम, अनूज, नईम प्रधान, भूरा प्रधान, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

