रुड़की,13 फरवरी (आरएनएस)। शुक्रवार को जाट समाज सभा द्वारा महाराजा सूरजमल की जयंती के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में हवन एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, एकता और परोपकार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। सभा के अध्यक्ष पंकज कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन त्याग, साहस और जनकल्याण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर चौधरी नेपाल सिंह, चौधरी संदीप सिंह, सीमा, देवेंद्र कुमार, आदित्य चौधरी, भूपेंद्र मलिक, वैभव, शिवम, नितिन चौधरी, प्रमोद सिंह, विनय कुमार, गौरव मलिक, अनुज तोमर, जोगिंदर सिंह, सचिन कुमार, प्रथम तोमर, गिरीश चौधरी, आर्यन, सावन देशवाल, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

