रुड़की,13 फरवरी (आरएनएस)। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया था। मुखबिर की सूचना और सक्रिय चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 06.16 ग्राम अवैध स्मैक और ?800 की नगदी बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रितिक पुत्र अनूप सिंह निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना गंगनहर के रूप में हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

