रुड़की,13 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली रुड़की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो संदिग्धों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोनाली नदी से नहर पटरी जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने राहुल पुत्र रामकरण निवासी आईआरआई कॉलोनी रुड़की को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। जबकि दूसरे आरोपी को गंगनहर क्षेत्र के ग्राम चावमण्डी निवासी गौरव पुत्र प्रकाश को पुलिस ने बुचड़ी फाटक के पास यात्री शेड से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से भी एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

