विकासनगर,13 फरवरी (आरएनएस)। आरएसस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा है कि जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए विख्यात है, जिसे बचाए रखना हम सबका कर्तव्य है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को साहिया में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में कही। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों व ग्रामीणों से हिंदू एकता व सांस्कृतिक संरक्षण का संकल्प दिलाया। मुख्य वक्ता डॉ. शैलेंद्र ने जोर देकर कहा कि आज समाज के सामने अनेक चुनौतियां हैं। उन चुनौतियों का सामना एकजुट हिंदू समाज होकर ही किया जा सकता है। हमें अपने स्व का जागरण करना होगा ताकि देश में स्वदेशी का जागरण हो सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन जैसी गतिविधियों पर बल दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

