हरिद्वार,13 फरवरी (आरएनएस)। अखिल भारतीय ओबीसी वर्ग संयुक्त मोर्चा ने यूजीसी के नए नियमों का स्वागत करते हुए इसे निर्बल वर्ग के छात्रों के हित में बताया। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में संयोजक विजय पाल सिंह ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्होंने इस कानून को ठीक से पढ़ा ही नहीं है। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाई है, लेकिन हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उनके अनुसार, यह रोक आशंका के आधार पर लगाई गई है और जल्द ही हट जाएगी, जिसके बाद कानून प्रभावी रूप से लागू होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बार जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की है। किसी भी शिकायत पर 24 घंटे में कमेटी संज्ञान लेगी। यह कानून देश की जनता और विकास के हित में है। इससे किसी का उत्पीडऩ नहीं होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सिया शरण यादव, ओम पाल सिंह, अनिल प्रजापति, धर्मपाल ठेकेदार, नरेश कुमार, गुरुदत्त, ललित सैनी, सुशील कुमार, जेपी वर्मा, धर्मेंद्र लोधी और पवन मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

