हरिद्वार,13 फरवरी (आरएनएस)। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र कम से कम तीन सप्ताह तक चलाने की मांग भी उठाई। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने के बाद जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में उत्तराखंड विधानसभा के सत्र बहुत कम अवधि के लिए बुलाए जा रहे हैं। इससे महत्वपूर्ण विषय सदन में नहीं उठ पाते, जो सही नहीं है। जिला हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि 70 विधायकों को अपने क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न सदन में उठाने के साथ सरकार से जवाब लेने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता राजवीर चौहान ने कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी ने ‘हर घर नल योजनाÓ के बावजूद पेयजल संकट और आपदा पीडि़तों के पुनर्वास में देरी का मुद्दा उठाया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, एससी ग्रामीण जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, वरिष्ठ नेता पूनम भगत, ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, बलराम गिरि, महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रचना शर्मा, पार्षद हिमांशु गुप्ता, नितिन तेश्वर, अजय गिरि, अरुण चौहान, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

