हरिद्वार,13 फरवरी (आरएनएस)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बुधवार को मेहरा नर्सिंग होम में महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर लगाया। बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। आईएमए के सचिव डॉ. प्रेम लूथरा ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी शिविरों की सूचना पूर्व में साझा की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

