हरिद्वार,13 फरवरी (आरएनएस)। आगामी कुंभ-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हरकी पैड़ी के पास प्रस्तावित अस्थायी पुल, मेला नियंत्रण भवन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सहित तमाम निर्माण स्थलों की प्रगति जानी। सचिव ने डामकोठी में हुई समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी के साथ विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि कुंभ-2027 को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

