अलीगढ़ ,13 फरवरी (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार और हैरान करने वाला एक मामला एक बार फिर चर्चा में है। दादों थाना क्षेत्र में करीब 10 महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर दामाद के साथ फरार होने वाली सास का अब अपने ‘प्रेमी दामादÓ से भी मोहभंग हो गया है। महिला अचानक थाने पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई कि उसे दामाद से खतरा है। यह मामला तब और पेचीदा हो गया जब दामाद ने पुलिस को बताया कि उसकी ‘सासÓ अब उसे भी छोड़कर अपने बहनोई के साथ भाग गई है। इस पारिवारिक ड्रामे ने पुलिस को भी पशोपेश में डाल दिया है।
दामाद पर लगाया बंधक बनाने और मारपीट का आरोप
थाने पहुंची महिला सपना देवी ने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए दामाद राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपना का कहना है कि पिछले 10 महीनों से वह नर्क जैसी जिंदगी जी रही थी। उसका आरोप है कि राहुल ने उसे बंधक बनाकर रखा, उसके साथ मारपीट की और उसे मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताडि़त किया। महिला ने पुलिस से साफ शब्दों में कहा कि वह अब राहुल के साथ नहीं रहना चाहती। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि वह अब अपनी जिंदगी अकेले ही गुजारना चाहती है।
दामाद का दावा- अब बहनोई संग फरार हुई ‘सासÓ
वहीं, इस कहानी का दूसरा पहलू और भी ज्यादा चौंकाने वाला है। दामाद राहुल ने भी थाने में तहरीर देकर सास सपना और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप मढ़ दिए हैं। राहुल का दावा है कि सपना 6 फरवरी को उसे चकमा देकर घर से भाग गई। आरोप है कि इस बार वह अपने एक बहनोई के साथ फरार हुई है। राहुल के मुताबिक, सपना जाते समय घर से करीब 2 लाख रुपये नकद, एक सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी भी ले गई है। राहुल ने पुलिस के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब वह घूमने गया था, तभी पीछे से सपना निकल गई। उसने तंज कसते हुए कहा, ‘पहले को छोड़कर दूसरा पकड़ा था, अब दूसरे को छोड़कर तीसरा पकड़ लिया है।Ó
पुलिस के लिए बनी पहेली, दोनों पक्षों की जांच शुरू
इस हाई-वोल्टेज ड्रामा और लगातार बदलते बयानों ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी है। पुलिस अब मामले की दोनों कडिय़ों को जोड़कर देख रही है- एक तरफ दामाद के साथ 10 महीने पहले की फरारी और प्रताडऩा के आरोप, तो दूसरी तरफ अब बहनोई के साथ भागने और चोरी का विवाद। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें स्वीकार कर ली हैं और उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















