बिलासपुर 14 फरवरी 2026(आरएनएस) रेलवे के नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, के तत्वाधान में आयोजित अंतर विभागीय खेल महोत्सव 2026 का दुधिया रोशनी में भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस खेल महोत्सव में फुटबॉल, शतरंज, वालीबॉल, बास्केटबॉल, कैरम, तैराकी, बेडमिंटन, एथेलेटिक्स और टेबल टेनिस खेलों का पुरूष और महिला दोनों वर्गों में आयोजन 05 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 के मध्य हो रहा है।इस खेल महोत्सव में रेल कर्मचारीगण बढ-चढकर हिस्सा लिए हैं एवं इस प्रतियोगिता का भरपूर आनन्द ले रहे हैं। महिला कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित होकर इस प्रतियोगिता का आनन्द ले रही हैं।कल इस खेल महोत्सव के आठवें दिन फुटबॉल का प्रथम मैच एस एड टी/कंस्ट्रक्शन विभाग और इलेक्ट्रिकल विभाग के मध्य खेला गया। इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह मैच इलेक्ट्रिकल विभाग ने 1-0 के स्कोर से जीत लिया। इस मैच में इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रदीप मिंज ने 1 गोल किया। एवं इस मैच के मेन आफ द मैच बने।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

