रायपुर,14 फरवरी (आरएनएस)। राजधानी रायपुर की राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने लालपुर ओव्हरब्रीज के नीचे ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे सेे ऑनलाईन सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फ ोन तथा नगदी रकम 10 हजार रूपये जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत लालपुर ओव्हरब्रीज के नीचे 02 व्यक्तियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विशाल धामेचा तथा सौरभ पिंजवानी निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स ऑल पैनल एक्सचेंज के माध्यम से आई.डी. बनाकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विशाल धामेचा तथा सौरभ पिंजवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ऑनलाईन सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 10 हजार रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
प्रकरण में आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
000


















