रायपुर, 14 फरवरी 2026(आरएनएस) रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन अंतर्गत थाना खमतराई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 2 किलो 583 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक, खमतराई ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति काले बैग में गांजा रखकर ग्राहक तलाश रहा था। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा,पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश ग्रहकार उर्फ मलिंगा (32 वर्ष) निवासी रावणभाठा, वर्तमान पता बीएसयूपी कॉलोनी कोटा, रायपुर बताया। तलाशी में बैग से 2.583 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


















