देहरादून,14 फरवरी (आरएनएस)। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद का सामूहिक होली मिलन समारोह 22 फरवरी को ओएनजीसी कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक शनिवार को केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हरी सिंह बिष्ट व सह संयोजक जगदीश पांडे बनाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में गंभीर रावत, नवीन तिवारी, वीरेंद्र कांडपाल, मोहन सिंह मेहरा, प्रेमा तिवारी, सुरेन्द्र बिष्ट, विजय बिष्ट, शांति बिष्ट, भारती पांडे, उत्तम अधिकारी, प्रेम लता बिष्ट, आर एस बिरोदिया आदि उपस्थित थे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

