टिहरी,14 फरवरी (आरएनएस)। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला का वार्षिक समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। छात्रों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और बैंड की प्रस्तुति खासा आकर्षण का केंद्र रही। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा ने इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही इस तरह के समारोह करने से छात्र-छात्राओं का उत्साह बना रहता है। उन्होंने स्कूल का मुख्य द्वार बनाने और समस्याओं के निराकरण में हर संभव मदद का भरोसा दिया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी और गढ़वाली गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी। कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली प्रियंका पंवार को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के तहत नौ छात्र-छात्राओं और कॉलेज के आदर्श पंवार को एनएमएमएस में चयनित होने पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, नरेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील रमोला, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह तनवर, सभासद महेंद्र सिंह मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

