रुद्रपुर,14 फरवरी (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिक्षा भारती इंटर कॉलेज में बच्चों को कानूनी जानकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से जागरूक करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपचंद उप्रेती ने किया। शिविर में न्यायाधीश आशीष तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं शिविर में आयोजित हुए कार्यक्रम का संचालन पीएलवी विमल कुमार ने किया। पैनल अधिवक्ता चंचल सिंह ने बाल सुधार गृह तथा बच्चों से जाने अनजाने में होने वाले अपराधों के बारे में तथा शहाना बेगम ने व्हीकल एक्ट एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। इसके साथ ही न्यायाधीश आशीष तिवारी ने बच्चों के प्रति मैत्री पूर्ण व्यवहार, स्कीम 2024, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। यहां विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सीमा उप्रेती, कमला तिवारी, पीएलवी मीरा देवी, भगवती राणा, आरबी सिंह सहित विद्यालय के सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

