रुड़की,14 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस ने शुक्रवार रात को गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मंडावर गांव के पास एक युवक खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहिन निवासी चोली शहाबुद्दीनपुर, थाना भगवानपुर बताया। उप निरीक्षक विनय मोहन त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

