रुड़की,14 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लंढौरा से एक 18 वर्षीय युवती अपनी सात साल की बहन के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। लंढौरा निवासी एक व्यक्ति ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री बीती 11 जनवरी को बिना बताए घर से कहीं चली गई। जाते समय वह अपनी सात वर्षीय छोटी बहन को भी साथ ले गई है। परिजनों का कहना है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों ने काफी समय तक अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन जब दोनों बहनों का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

