महाशिवरात्रि पर आयोजित विशाल भंडारा शुरू, बाबा बर्फानी मंदिर में हवन-पूजन से हुआ शुभारंभ
बाराबंकी,14 फरवरी (आरएनएस)। स्थानीय नाका सतरिख स्थित बाबा बर्फानी मंदिर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता ए.के. वर्मा द्वारा शनिवार को कांवडिय़ों की सेवा के लिए विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में विधिवत हवन-पूजन और सुंदरकांड पाठ से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात सैकड़ों की संख्या में कांवडिय़ों को प्रसाद ग्रहण कराकर भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा ने भंडारे में पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर, प्रभु का अमृततुल्य प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने शिवभक्तों से कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है। यह आयोजन पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ संचालित किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे मंदिर परिसर में आस्था और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी ए.के. वर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में शिवभक्त कांधे पर कांवर लेकर महादेवा स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचते हैं। उनकी सुविधा के लिए भोजन, जलपान, विश्राम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद है। इस अवसर पर विनोद वर्मा, प्रद्युम्न जैन, अरविन्द वर्मा लम्बरदार, डीडीसी प्रतिनिधि राजकरन, जितेन्द्र मौर्य, पंकज वर्मा, नीलू प्रधान कुरौली, सुनील श्रीवास्तव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

