बाराबंकी,14 फरवरी (आरएनएस)। जहांगीराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलजी जहांगीराबाद फोर्ट के ब्लू इंक लिटरेरी क्लब द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में राइटिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक मेजर जनरल विकास सैनी द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं ने प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ब्रिटिश शासनकाल के सामाजिक सुधार आंदोलनों, भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, शैक्षिक एवं सामाजिक विकास के अंतर्गत लैंगिक समानता, बालिका शिक्षा और मानवाधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली लेख प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्लू इंक लिटरेरी क्लब के हेड एवं संचालनकर्ता डॉ सय्यद काजि़म मेहँदी ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

