प्रदूषण फैलाने पर वन विभाग की कार्रवाई
बाराबंकी,14 फरवरी (आरएनएस)। देवा रेंज अंतर्गत बबुरी गांव के आरक्षित वन क्षेत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कम्प्रेस्ड बायोगैस (ब्ठळ) प्लांट से निकले अपशिष्ट को अवैध रूप से डंप करते हुए दो ट्रक पकड़े गए हैं। वन विभाग ने 29 जनवरी 2026 को मौके से दो अशोक लेलैंड टिपर ट्रक (एनएल 01 एके 4124 और एन 01 एके 4121) जब्त किए, जो अब राजसात होने की कगार पर हैं। यह मामला तब सामने आया जब बदबूदार अपशिष्ट जंगल में गिराते हुए दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच में पुष्टि हुई कि यह अपशिष्ट सोमैया नगर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्ठळ प्लांट से लाया गया था, जिसे चोरी-छिपे आरक्षित वन क्षेत्र में ठिकाना लगाया जा रहा था। वन विभाग ने इस कृत्य को गंभीर पर्यावरणीय अपराध मानते हुए भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त, धारा 52क् के तहत दोनों वाहनों को स्थायी रूप से राजसात करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। रेंज केस संख्या 79/2025-26 में इस मामले की जांच जारी है। इस प्रकरण की सुनवाई बाराबंकी के प्रभागीय वनाधिकारी एवं प्राधिकृत अधिकारी आकाश दीप बधावन के समक्ष चल रही है। गौरतलब है कि स्थानीय ग्रामीण पहले भी इस क्षेत्र में अपशिष्ट निस्तारण को लेकर विरोध जता चुके हैं। वन विभाग की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि आरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

