जौनपुर।(आरएनएस ) शनिवार की सुबह रंक्तरजित एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की लाश के पास से गुलाब की पंखुडिय़ां पाई गई है। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत सीमा से करीब 50 मीटर दूर जिवली स्थित यूनियन बैंक के पास एक युवक की लाश पाई गई। उस युवक के चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

