जौनपुर,14 फरवरी (आरएनएस)। समर्पण सेवा समिति ने सेंट जोसफ स्कूल लखनपुर में मुफ्त दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ओरो केयर डेंटल क्लिनिक, चिकित्सक डॉ. उज्ज्वल ने छात्रों व स्थानीय निवासियों का निशुल्क दंत परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयां व सलाह प्रदान की।शिविर का शुभारंभ स्कूल प्राचार्य शुभेन्द्र अस्थाना द्वारा किया गया, जिन्होंने समिति के इस नेक प्रयास की प्रशंसा की। डॉ. उज्ज्वल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में दंत स्वास्थ्य की अनदेखी एक बड़ी समस्या है, जहां लोग अक्सर छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। उन्होंने शिविर में मौजूद छात्रों व अभिभावकों को दांतों की साफ-सफाई, फ्लोराइड युक्त पेयजल के महत्व तथा नियमित जांच के टिप्स दिए। विशेष रूप से, बच्चों को चॉकलेट-टॉफी के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया गया।शिविर में स्कूल के प्राचार्य ने डॉ. उज्ज्वल को पारंपरिक शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा, यह प्रयास न केवल छात्रों के स्वास्थ्य के लिए वरदान है, बल्कि पूरे समुदाय के लिए प्रेरणादायक है। स्कूल प्रशासन ने पूर्ण सहयोग दिया, जिसमें टीचर शाइस्ता और अन्य स्टाफ सदस्यों ने व्यवस्था, पंजीकरण तथा जागरूकता प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पदाधिकारी ने बताया कि यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है। समिति नियमित रूप से ऐसे आयोजन करती रहती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

