जौनपुर,14 फरवरी (आरएनएस)। श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) द्वारा भव्य भण्डारा एवं दिव्य झांकी कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है जो 15 फरवरी दिन रविवार को शाही पुल के बगल में स्थित गोपी घाट पर विराजमान बाबा गोमतेश्वर नाथ मन्दिर के प्रांगण में होगा।नगर के नखास स्थित उपरोक्त स्थल पर यह आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के दिन हो रहा है जहां हजारों भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सूरज निषाद ने नगर के समस्त शिवभक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील किया। साथ ही बताया कि भण्डारा एवं झांकी रविवार की सुबह 6 बजे से शुरू होकर प्रभु की इच्छा तक चलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

