राजनांदगांव,14 फरवरी (आरएनएस)। जिले की थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक कोचिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 नग देशी प्लेन शराब शोले जब्त किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति मोटर सायकल टीव्हीएस एक्सल सुपर क्रंमाक सीजी 08 व्ही 2194 में मात्रा से अधिक शराब रखकर ग्राम कुमर्दा से चारभाठा की ओर जा रहा है कि, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम कुमर्दा बडा तालाब के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 32 पौवा देशी शराब शोले कुल 5.760 वल्क लीटर कीमती 2560 रूपये एक मोटर सायकल टीव्हीएस एक्सल सुपर क्रंमाक सीजी 08 व्ही 2194 कीमती 15,000 रूपये कुल किमती 17,560 रूपये जप्त की गई। आरोपी का नाम पूछने पर स्वयं का नाम सुंदरलाल वाल्दे पिता स्व0 मनीराम वाल्दे उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम चारभंाठा (कु.) थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव बताया बरामद शराब को मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्त किया गया।
000


















