रायपुर,14 फरवरी (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के खमतराई थानाक्षेत्र में धारदार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में पॉक्सो एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
मिली जानकारी के अनुसारे दिनांक 14.02.2026 को थाना खमतराई को सूचना मिली की एक व्यक्ति सन्यासी पारा अंडर ब्रिज के पास के एक स्टील का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा सन्यासी पर अंडर ब्रिज के पास पहुंचकर एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते मिला जिसे अंडर ब्रिज के दोनों तरफ से घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम पृथ्वीराज चौहान पिता मुकेश चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी छोटापारा आरवीएच कालोनी थाना खमतराई रायपुर का होना बताये। बाद आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार स्टील चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
000


















