रायपुर,14 फरवरी (आरएनएस)। राजधानी रायपुर की खमतराई थाना पुलिस ने थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुल्लड़बाजी एवं एक दूसरे को गाली गलौज कर लड़ाई झगड़ा करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाही की गई है।
बता दें कि पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमशो, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14.02.2026 को थाना खमतराई को क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर हुल्लड़बाजी एवं एक दूसरे को गाली गलौज कर लड़ाई झगड़ा कर रहे है की सूचना पर मौके पर पहुचकर हुल्लड़बाजी करने वालो को पकड़ा गया अनावेदकों द्वारा आये दिन हुल्लड़बाजी करने एवं गाली गलौज करने से शांति भंग होकर संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना बनी हुई थी तत्काल आरोपियो को गिफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्यवाही कर जेल निरूद्ध किया गया।
मामले में पुलिस ने रूपेश दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर 30 वर्ष निवासी बुनियाद नगर भनपुरी, भूपेंद्र कुमार चंद्राकर पिता चमन लाल चंद्राकार उम्र 39 वर्ष निवासी विजयनगर भानपुरी, दिगंबर पटेल उर्फ दिउ पिता विनोद पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी बुनियाद नगर भनपुरी,दिलीप साहू पिता देवलाल साहू उम्र 29 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी, नवल कुमार सिंह पिता विद्यानंद सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी रावाभाठा तथा संतोष साहू पिता गिरीश चंद साहू उम्र 48 वर्ष निवासी विजयवाड़ा भनपुरी पर कार्यवाही की गई है।
00


















