मुंगेली,14 फरवरी (आरएनएस)। मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ऑपरेशन बाज के तहत 41 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। रायपुर, बिलासपुर सहित जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत निवासरत् 41 स्थायी वारण्टियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सक्रियता से विशेष पहल कर स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशन के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी व उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल तकनीकी सहायता एवं मुखबीर की सूचना पर ऑपरेशन बॉज के तहत 05 दिवस के भीतर रायपुर, बिलासपुर सहित जिले के थाना एवं चौकी अंतर्गत 41 स्थायी वारंटियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। एवं 02 स्थायी वारंटियों का फौत होने पर अदम तामिल रहा। गिरफ्तार वारंटियों में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली अंतर्गत 15, लोरमी 07, पथरिया 05, सरगांव 05, जरहागांव 04, लालपुर 02, चिल्फी 01, चौकी साकेत 01 खुडिया अंतर्गत 01 वारंटी रहे। थाना पथरिया एवं फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र के 01-01 स्थायी वारंटों की फौत होने से वारंट अदम तामिल रहा।
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा वर्ष 2019 में जिला जेल मुंगेली से जेल ब्रेक कर फरार स्थायी वारंटी इंदल उर्फ इंद्रध्वज निवासी सिलतरा थाना लोरमी एवं चोरी व मारपीट के घटनाओं में सम्मिलित वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ-साथ जिला रायपुर कोर्ट से जारी वारंट के 02 एवं बिलासपुर कोर्ट के 01 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रायपुर एवं बिलासपुर में पेश किया गया है।
उक्त स्थायी वारंट तामिली में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों व साइबर सेल प्रभारी एवं टीम की विशेष भूमिका रही।
00


















