सनी देओल की ‘बॉर्डर 2Ó को सिनेमाघरो में दहाड़ते हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही अब इस वॉर ड्रामा को शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘ओÓरोमियोÓ टक्कर देने आ गई है. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2Óकी कमाई को बड़ा झटका लगा है. चलिए यहां जानते हैं नई रिलीज फिल्म के आने के बाद ‘बॉर्डर 2Ó ने चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2Ó 23 जनवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज़ हुई थी तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के तीन हफ्तों में इसने हर दिन करोड़ों में कलेकक्शन किया. बता दें कि इस फि़ल्म ने पहले हफ़्ते में ही 224.25 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली थी. इसके बाद इसने दूसरे वीक में 70.15 करोड़ कमाए, वहीं थिएटर में अपने तीसरे हफ़्ते में इसने 23.35 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि चौथे शुक्रवार को ‘बॉर्डर 2Ó की कमाई को झटका लगा. दरअसल नई रिलीज फिल्मों के चलते इसने पहली बार लाखों में कमाई की है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2Ó ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को 80 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2Ó ने रिलीज के 22 दिनों में भारत में कुल 318.55 करोड़ कमा लिए हैं.
‘बॉर्डर 2Ó की कमाई में रिलीज के 22वें दिन भले ही काफी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इसने ऋतिक रोशन की साल 2019 की रिलीज वॉर के लाइफटाइम कलेक्शन 318.01 करोड़ को मात दे दी है. अब इसके निशाने पर सलमान खान की बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़) है. उम्मीद है कि तीसरे शनिवार को फिलम इस उपलब्धि को भी हासिल कर लेगी. वहीं अब ये भी देखने वाली बात होगी कि नई रिलीज फिल्मों के आगे ‘बॉर्डर 2Ó चौथे वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है.
‘बॉर्डर 2Ó का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

