बिलासपुर 15 फरवरी 2026(आरएनएस) नगर के ह्रदय स्थल में अवस्थित बृहस्पति बाजार को आधुनिक और सुव्यवस्थित रूप देने की दिशा में जिला प्रशासन और नगर निगम ने कदम तेज कर दिए हैं। लंबे समय से ट्रैफिक जाम, अव्यवस्था, गंदगी जैसी समस्याओं से जूझ रहे इस बाजार को अब मल्टी लेबल सब्जी बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित हो चुका है और डीएमएफ मद से लगभग 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दरअसल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद 242 चबूतरे दुकान व्यवस्थित पार्किग और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बाजार तैयार होगा। इससे व्यापारियों को स्थायी और सुरक्षित स्थान मिलेगा, वहीं ग्राहकों को भी सुगम और स्वच्चा बातावरण में खरीदारी की सुविधा उपलब्ध होगी। फिलहाल 217 व्यापारियों ने अपने एस्क्वेज जमा कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी पात्र व्यापारियों को सर्वसुविधा युक्त दुकाने उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे आने वाले दिनों में पार्किंग और सड़क जाम जैसी समस्याएं नहीं होगी बल्कि बाजार व्यवस्थित और साफ सुथरा नजर आएगा। निर्माण कार्य के दौरान बाजार को अस्थायी तौर पर शनिचरी मार्ग स्थित गोंड़पारा के मुन्नूलाल शुक्ला स्कूल मैदान में शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस संबंध में नोटिस जारी किए जाने के बाद व्यापारियों में हलचल देखी गई है। व्यापारियों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका कहना है कि खुले मैदान में धूल, रोड की कमी और सुरक्षा व्यवस्था जैसी चुनौतियों पर प्रशासन को ध्यान देना होगा। बृहस्पति बाजार में किसी एक दिन की बात नहीं है बल्कि हर दिन ट्रैफिक जाम होता है।जिसके कारण लोगो को घंटों फंसना पड़ता है।यही कारण है कि कई बार पुलिस और प्रशासन को सड़क पर आकर कार्रवाई करने पड़ती है।
बृहस्पति बाजार की अलग पहचान की दिशा में कदम
बृहस्पति बाजार को नई संरचना के साब विकसित करने की योजना शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। वर्तमान में बाजार के कारण मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रैफिक समस्या कम होने और बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित पहधान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन और नगर निगम की तैयारियों के बीच अब सभी की निगाहें इल बदलाव पर टिकी हैं, जे शहर के पारंपरिक बाजार को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
– खजांची कुमार उपायुक्त,
– नगर निगम बिलासपुर

