बिलासपुर 15 फरवरी 2026(आरएनएस) रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर कुंड में फिर से कछुए की मौत का मामला सामने आया है। मंदिर प्रबंधन की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां कुंड के जल में चार कछुए मृत नजर आए। पिछले साल इसी कुंड के किनारे 30 कछुए की मौत हुई थी। सभी जाल में फंसे हुए थे। मामला बेहर गंभीर है। यही वजह है कि वन विभाग ने मृत कछुए को अपने कब्जे में लिया। उसके बाद कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डापीके चंदन को पोस्टमार्टम के लिए बुलाया गया। पोस्टमार्टम हो गया है अब रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट में मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। घटना शुकवार की है। शाम सात बजे के करीब मंदिर प्रबंधन ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि चार कछुए की मौत हो गई है। मृत कछुए कुंड के जल में ही नजर आ रहे हैं। रतनपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी समेत अन्य अधिकारी बिना विलंब किए मंदिर परिसर स्थित कुंड में पहुंचे। वहां पहले से भीड़ लगी हुई थी। इस बीच सबसे में पहले भीड़ को हटाया गया। इसके बाद कुंड से अमृत कछुओं को लेकर इनका पस्टमार्टम भी कराया गया है। रिपोर्ट के साथ मौत की सही जानकारी स्पष्ट होगी। मौके पर चारों मृत कछुओं को बाहर निकालने की कवायद शुरू हुई। कुछ देर में कछुए को बाहर निकाला गया।शव देखने से घटना संदिग्ध नजर आ रही है। यही कारण है कि वन परिक्षेत्र कार्यालय से उच्च्चाधिकारियों की सूचना दी गई है और स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश के बाद मृत कछुए को रेंज कार्यालय लाया गया। साथ ही वन्य प्राणी चिकित्सक डा. चंदन से चारों कछुओं का पोस्टमार्टम कराया गया। अब पेस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौत सामान्य हुई होगी तब तो विभाग आगे की जांच नहीं करेगा। यदि यह किसी की बदमाशी है तो वन विभाग मामले की तह जाने की तैयारी में हैं। मामला शिकार का हुआ तो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध भी दर्ज किया जाएगा।
पिछले साल मार्च में हुई थी 30 कछुए की मौत
रतनपुर स्थित महामाया मंदिर कुंड के कछुओं की मौत का यह मामला पहली बार नहीं है। पिछले साल मार्च में 30 कछुओं की मौत हुई थी। कुड के किनारे सभी कछुए जाल में फंसे हुए थे। जब इस मामले की जांच की गई तो वह बात सामने आई कि मंदिर परिसर का गेट बंद था। वहा सुरक्षा बल तैनात भी थे। जिससे दरवाजा खुलवाकर आरोपित अंदर गए। मामले की पड़ताल में ट्रस्ट के एक अधिकारी का नाम सामने आया जिन्होंने ससंबंधितों के अइने पर गेट खोल देने के निर्देश दिए थे।
जांच के लिए बिसरा भेजेंगे लैब
घटना बड़ी है और संदिग्ध भी लग रही है। इसे देखते हुए ही मृत कछुओं का विसरा जब्त किया गया है। अब इसकी लैब में जांच कराई जाएगी। इसके लिए एक वनकर्मी को बिसरा लेकर जबलपुर लैब भेजा जा रहा है।
– टी आई मरई
– वन मंडल, बिलासपुर

