लैला मजनू के निर्माता फिर साथ आ रहे हैं। एकता कपूर और इम्तियाज अली ने अपनी नई फिल्म हीर रांझा का ऐलान कर दिया है। ये उनकी साल 2018 की हिट फिल्म लैला मजनू का ही अगला भाग है, जिसके निर्देशन की कमान एक बार फिर साजिद अली संभालने वाले हैं। ये फिल्म मोहब्बत की सदियों पुरानी और अमर कहानी को आज के दर्शकों के लिए एक नए और गहरे अंदाज में पेश करेगी।
एकता का मानना है कि इम्तियाज और साजिद अली के पास प्यार को गहराई और ईमानदारी से दिखाने का हुनर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लैला मजनू समय के साथ एक कल्ट क्लासिक बनी, वैसी ही उम्मीद हीर रांझा से भी है। उधर इम्तियाज अली के मुताबिक, हीर रांझा की अपनी एक अलग दुनिया और लय है। ये फिल्म आज की पीढ़ी की प्यार की भाषा में बात करेगी, लेकिन इसकी जड़ें शाश्वत और अमर प्रेम में होंगी।
साल 2018 में रिलीज हुई लैला मजनू रिलीज के वक्त तो ज्यादा तवज्जो नहीं मिली, लेकिन समय के साथ इसने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर लिया। फिल्म की कहानी इम्तियाज अली ने लिखी थी और इसका निर्देशन उनके भाई साजिद अली ने किया था। यह लैला और मजनू की सदियों पुरानी लोक-कथा का एक आधुनिक चित्रण है, जिसे कश्मीर की खूबसूरत और दर्दभरी वादियों में फिल्माया गया है। तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

