बिलासपुर 16 फरवरी 2026(आरएनएस) बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बाजार ग्राम कोंचरा निवासी देवचरण वैष्णव अपने घर मे अवैध गांजा बेचने के लिए रखा हुआ है। सूचना पर बेलगहना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से 300 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 15000 रुपए है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

