बिलासपुर 16 फरवरी 2026(आरएनएस) तारबाहर पुलिस ने एक युवक के पास से नौ बियर की बोतल बरामद किया है। पकड़ा गया युवक शराब की तस्करी करता है। जिसे पुलिस के रंगे हाथों गिरफ्तार करके आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तारबाहर पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से शराब ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुराना बस स्टैंड के सामने पहुंचकर घेराबंदी किया गया। तब एक व्यक्ति जूपिटर क्रमंक सीजी 10 जेड 9578 को रोककर चेक किया गया। पकड़े गए युवक शेरसिंह मोहले पिता संतोष मोहले उम्र 24 वर्ष शुरू अमेरी सतनाम नगर के पास से 6 बीयर एवं डिक्की से 3 बीयर भरा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 बीयर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

