देहरादून,16 फरवरी (आरएनएस)। गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में 20, 21 और 22 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवलÓ में देशभर के सेलिब्रिटी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर फिल्मों के प्रोमो भी प्रदर्शित होंगे। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा ने बताया कि फेस्टिवल में हिमालय क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खानपान और विविध लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। पहले दिन यानी कि 20 फरवरी को सुबह 7 बजे साइक्लोथॉन मिनी रैली होगी। शाम 4 बजे पंचे बाजा और नौबती बाजा की गूंज के बीच प्रदर्शनी और मेले का उद्घाटन होगा। शाम को सतीश और दीप्ति राणा की प्रस्तुति होगी। जम्मू का एम. जैक्सन सांस्कृतिक संस्थान, दार्जिलिंग की गायिका सुरक्षा सिंचुरी, सिलीगुड़ी के कलाकार, विक्रम कालिकोटे और विशाल ग्रुप द्वारा पारंपरिक ‘लाखे-कुमारीÓ नृत्य प्रस्तुति देंगे। गढ़वाली फिल्म सुरकंडा माता और धमिलो पहाड़ के प्रोमो भी प्रदर्शित होंगे। ट्रस्ट सचिव प्रभा शाह ने बताया कि 21 फरवरी को ‘मधुमक्खी पालनÓ, ‘फल संरक्षणÓ की कार्यशाला, शाम को ‘कोसेली सांगीतिक ग्रुपÓ और ‘कुमाऊनी झौड़ाÓ की प्रस्तुति होगी। युवाओं के लिए ‘रैपर्स बैटलÓ आकर्षण का केंद्र रहेगा। शाम को पद्मश्री बसंती बिष्ट का सम्मान एवं प्रस्तुति होगी। रात्रि में असम की ‘सुपर डांसर चैप्टर 5Ó विजेता अध्यायश्री उपाध्याय का विशेष नृत्य होगा। 22 फरवरी को ‘नेचर फोटोग्राफीÓ सत्र, दोपहर में जेपी मैठाणी का विशेष सत्र होगा। पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित फैशन शो होगा। सुरक्षा सिंचुरी और विक्रम कालिकोटे की जुगलबंदी होगी। सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, ट्रस्ट की संरक्षक गोदावरी थापली, सलाहकार राजन बसनेत, सूर्य विक्रम शाही, संयोजक उपासना थापा, कोषाध्यक्ष मीनू क्षेत्री, ज्योति कोटिया, कै. वाईबी थापा, मीनू आले, रमा थापा मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

