रुद्रपुर,16 फरवरी (आरएनएस)। चम्पावत जिले में तैयार होने वाले पारंपरिक लोहे के बर्तन इन दिनों सरस आजीविका मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासकर शुद्ध लोहे से बनी इंडक्शन कढ़ाई की बिक्री ने कारीगरों के चेहरे खिला दिए हैं। इसकी मांग मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान तक से आ रही है। ग्राम पंचायत बाजरीकोट, चम्पावत की पंचबलिया स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बसंती देवी ने बताया कि उनके समूह में दो कारीगर समेत आठ सदस्य कार्यरत हैं। मेले या बड़े आयोजनों से पहले दो महीने तक लगातार बर्तनों का निर्माण किया जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

