रुद्रपुर,16 फरवरी (आरएनएस)। बार काउंसिल के के चुनाव के चलते अधिवक्ता दो दिन न्यायायिक कार्य से विरत रहेंगे। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के 17 फरवरी को चुनाव होने हैं। इसके चलते खटीमा अधिवक्ता एसोशिएशन ने प्रस्ताव पारित कर 16 और 17 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया है। बार ने सभी पीठासीन अधिकारियों से इस दौरान नियत पत्रावलियों में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न करने का निवेदन किया है। बार ने प्रस्ताव की सूचना अपर जिला जज, परिवार न्यायाधीश, सिविल जज सीनियर डिवीजन, जूनियर डिवीजन, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार को भी प्रेषित की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

