– राजस्व संबधित मामलों को तहसील स्तर पर निस्तारित करने के निर्देश
पिथौरागढ़,16 फरवरी (आरएनएस)। जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में अधिकांश मामले राजस्व संबंधी विवादों से जुड़े सामने आए। इस पर एडीएम ने ऐसे मामलों को तहसील स्तर पर प्राथमिकता से सुनकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान नया बाजार के समीप एक महिला ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, युवक मंगल दल कुसेल के अध्यक्ष ने चण्डिकाघाट स्थित मेला स्थल पर हो रहे कटाव की समस्या उठाते हुए सुरक्षा कार्य कराए जाने की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

