पिथौरागढ़,16 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का चम्पावत तबादला होने पर सोमवार को पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके दृढ़ नेतृत्व, संवेदनशील सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ने पुलिस कार्यप्रणाली को नई दिशा दी। उन्होंने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने, साइबर अपराध नियंत्रण तथा जनसंवाद को मजबूत बनाने के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

