हरिद्वार,16 फरवरी (आरएनएस)। ज्वालापुर कोतवाली में बयान दर्ज कराने पहुंचे दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप-प्रत्यारोप का दौर ऐसा चला कि हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। शांतिभंग की आशंका में तीन लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 13 फरवरी को दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर शिकायत दर्ज हुई थी। इसी आधार पर मुकदमा कायम किया गया और उपनिरीक्षक मनीष भंडारी को जांच सौंपी गई। बयान दर्ज कराने के लिए दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। लेकिन, पूछताछ के दौरान दोनों ओर से तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और हंगामा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने सैफ (29) और सुहैल (22) निवासी मोहल्ला चौहानान, फईम (31) निवासी कस्सावान को गिरफ्तार कर लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

