उत्तरकाशी,16 फरवरी (आरएनएस)। यातायात पुलिस उत्तरकाशी की ओर से एंजेल्स इंटरनेशनल एकेडमी मातली में जूनियर ट्रैफिक पुलिस फोर्स का गठन किया गया। साथ ही पुलिस टीम की ओर से बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यातायात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफाल के नेतृत्व में विद्यालय में जूनियर ट्रैफिक पुलिस फोर्स गठित की गई जिसमें 20 छात्र-छात्राओं व एक टीम कमांडर नियुक्त किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए यातायात उप निरीक्षक ने कहा कि बच्चों का सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि बच्चे आने वाले देश का भविष्य है। प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सेमवाल ने कहा कि यातायात पुलिस उत्तरकाशी की ओर से प्रतिवर्ष विद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अमिता नौटियाल, शिक्षक विकास चंद्र नौटियाल, लता सेमवाल, राखी बिष्ट, रजनी अवस्थी, संगीता बिष्ट, सत्येंद्र सिंह राणा, प्रवीण सिंह रावत, रजनी राणा आदि भी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

